सिवान :बन्दर के आतंक से दहशत में ग्रामीण
#वरूनेश आनंद वरुण की रिपोर्ट
मैरवा ( सिवान ) :- – – थाना क्षेत्र स्थित बडगांव , नवका टोला, कबीता , भोपतपुरा जैसे आधे दर्जन गांवो में एक बंदर का आतंक इतना जबरदस्त फैल चुका है कि वृद्धो व बच्चो सहित महिलाओ को कौन चलावे नवयुवको में भी खूंखार बंदर को लेकर दहशत ब्याप्त है, शुक्रवार की सुबह बंदर ने कबीता गाॅव निवासी पैतालीस वर्षिय रामएकबाल मिश्र के दाए पैर में काॅटा जिसमें खून बंद करने के लिए प्राथमिक में सत्रह टांके लगाया गया वही गांव की एक अन्य महिला गायत्री देवी के सिर में भी बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया बतलाया जाता है कि बीगत एक सप्ताह में लंगूर प्रजाति के इस बंदर ने क्षेत्र के गाॅवो में दर्जनो लोगो को काटकर घायल कर दिया बंदर के काटने के कारण रेबीज होने की संभावना से परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल आ रहे है किन्तु अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राथमिक उपचार कर छोङ दिया जा रहा है, अस्पताल प्रशासन के अनुसार एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया जाता है इंजेक्शन के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आर एन ओझा ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गया है जिसकी सूचना विभागीय पदाधिकारी को है इसके लिए जिला से मांग की गई है लेकिन अबतक उपलब्ध नहीं हो पाया है, कुतो के अलावा सियार, बंदर, बिल्ली आदि में भी रेबीज की प्रबलता होती है ।




Recent Comments