सारण :फुसनुमा घर में लगी आग , हज़ारों की सम्पति राख 
परसा 
प्रखंड के मारड़ बथानी गांव में बुधवार को एक फुशनुमा घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की सम्पति राख हो गई ।ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया ।अग्नीपीड़ित  मारड़ बथानी निवासी अजय राय ने बताया कि आगलगी में  नगद 25 सौ रुपये कपड़ा खाट अनाज जल कर नष्ट हो गये। सुचना पर प्रो. विमल प्रसाद पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय अग्निपीड़ित से मिले और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया ।