सारण :सीपीआई (एम) के लोकल कमिटी का 9 वां सम्मेलन आयोजित 

परसा-सीपीआई एम का लोकल कमिटी का 9वाँ सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के डाकबंगला परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी सदस्य अहमद अली ने कहा कि सीपीआई एम पार्टी जब तक देश में है तब तक देश को बिभाजित नही होने देगा।प्रधानमंत्री ने चुनव में नाया दिन लाने की घोषणा किया।और आज देश में धर्म की आग लगाने का साजिस किया जा रहा है।फुट डालो शासन करो निति पर मोदी सरकार काम कर रही है।प्रधानमंत्री को आगामी चुनाव में देश की गद्दी से हटाने के लिए आह्वान किया।वही जिला कमिटी सदस्य बच्चा राय ने कहा कि दो लाख 25 हजार करोड़ करोड़ की कर्ज भाजपा सरकार ने करोड़ पतियो का माफ़ किया। विजय माल्या का काज माफ़ी हुआ।देश में किसान युवा देश मजदुर बिरोधी सरकार है।यूपीए सरकार ने मजदूरो के लिए रोजगार गारंटी योजना लागु किया।पीएम ने मनरेगा में लूट की झांसा देकर 24 फीसदी राशि की आवंट को काट दिया।देश में भ्रष्टाचार चरम पर है।देश के कई राज्यो में करोड़ो की घोटाला हो रहा है।पीएम सड़क योजना में लूट है सरकारी पदाधिकारी 16 फीसदी घुस लेती है।बीजेपी जाती धर्म का उन्माद फ़ैलाने पर तुली है।देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए लोगो से आगे आने की अपील किया।वही परसा दरियापुर लोकल कमिटी सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि देश और राज्य तक योजनाओ में कटौती किया जा रहा है।राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वाराे गरीब को बृद्धा पेंशन से वंचित करने का प्रयास किया जा  रहा है।यह सरकार जन विरोधी सरकार है ।यह सरकार मुठी भर लोगो की सरकार है।सरकार किरासन तेल और राशन बंद करने की प्रीक्रिया शुरू कर दिया है इसके खिलाफ एक जुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कामरेड राज नाथ राय प्रो विमल प्रसाद विनोद राय शम्भू राय रामेश्वर ठाकुर सुरेश कुमार भुनेश्वर दास राजेन्द्र राय लाल बाबू राय राम प्रताप ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।अध्यक्षता राज जी राय ने तथा संचालन राजा राम शास्त्री ने किया।