सारण :तरैया में तीन ईट भट्ठा उधोग अवैध,संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
#सुरभि तिवारी की रिपोर्ट
तरैया
प्रखण्ड में तीन ईट भट्ठा उधोग अवैध रूप से चल रहे है जिस पर सीओ वीरेन्द्र मोहन ने प्रथमिकी दर्ज करायी है। चैनपुर में संचालित एसएनसी ईट भट्ठा उधोग के संचालक जयराम राय एवम एसबीसी ईट उधोग के संचालक सुनील चौरसिया तथा पचभिंडा में संचालित एनबीसी ईट उधोग के संचालक सुरेश प्रसाद सिंह पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।सीओ ने बताया कि जाँच के क्रम में पाया गया कि इनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र एवम रॉयल्टी भुकतान पत्र नही है।जिस कारण इनके ईट भठ्ठा उधोग को अवैध घोषित करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना भेज दी गयी है।और इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।




Recent Comments