सारण :पुलिस छापेमारी कर चोरी के बाईक के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमनौर /सारण
अमनौर पुलिस ने छापामारी कर चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण ( तिवारी टोला) के स्व0 सूर्यदेव पासवान का पुत्र नीरज कुमार पासवान बताया गया है. पुलिस के मुताबिक बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बयाये गये स्थल पर छापामारी की गई. जहां पुलिस के देखते ही उक्त युवक भागने लगा. जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया. पुछताछ के दौरान युवक द्वारा संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया और नहीं बाईक से संबंधित कोई कागज ही सौपा गया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि उक्त बाईक भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना लोकनाथपुर स्थित अपने मामा रामचन्द्र माझी के यहां से लाया था. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि इस मामले में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तथा पकड़ा गया युवक को जेल भेज दिया गया.




Recent Comments