शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा, बीडीओ ने किया बैठक
तरैया:16/05/2018:
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने आवास सहायकों के साथ शौचालय निर्माण कार्य को लेकर एक समीक्षा बैठक किया।तरैया,पचभिण्डा और चंचलिया पंचायत में 750 गढ़े खोदने का लक्ष्य निर्धारित है।प्रखण्ड स्वछता समन्वयक शालिनी जयसवाल ने बताया कि अबतक 300 गढ़े खोद लिए गए है।जिसमे 40 शौचालय बनकर तैयार भी हो गए है।बाकी शेष निर्माणाधीन है।बीडीओ ने शौचालय निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे पड़े मकानों को पूर्ण करवाने का निर्देश बीडीओ ने आवास सहायक को दिया। आवास सहायक को डोर-टू डोर जाकर अधूरे पड़े आवास की जाँच करेंगे।और लाभुको को प्रेरित कर उनका आवास बनवायेंगे।वैसे लाभुक जो आवास का पैसा उठाकर घर नही बनाये है।उनकी जाँच होगी और पैसा रिकवरी करते हुए कानूनी करवाई की जायेगी।