सारण के अमनौर मे इंदिरा आवास की राशि उठायी नहीं,फ़िर भी विभाग ने थमाया नोटिस 
—–
कुलदीप कु महासेठ की रिपोर्ट 
——
अमनौर (सारण)
इंदिरा आवास योजना की राशि का उठाव होने के बावजूद आवास का निर्माण अबतक नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने की नोटिस मिलते ही 90 वर्षीय वृद्ध की सांसे फुलने लगी.  वहीं इंदिरा आवास योजना की राशि उठाये बीना ही नोटिस मिलने पर घर वाले भी हैरान हैं. मालूम हो कि   2012-13 सत्र के दौरान इंदिरा आवास योजना के तहत खासपट्टी बिन्द टोली गांव के लाभुकों द्वारा राशि उठाव के बाद भी अबतक प्रखंड कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने को लेकर अमनौर  प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी नोटिस थाने के चौकीदार के हाथों एक दिन पहले लाभुकों के बीच थमाया गया. जहाँ खासपट्टी बिन्द टोली गांव निवासी  व 90 वर्षीय वृद्ध बासदेव महतो को 30 हजार रुपये की राशि की उठाव की बात तो दूर इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उनका इंदिरा आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत है भी नहीं. इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त योजना में बिचौलियों के द्वारा राशि की बंदर बाट की गई है. वहीं ऐसे कई लाभुकों ने बताया कि तीस हजार रुपये में  तो दस हजार रुपये बिचौलियों ले लेते हैं  तो उस राशि में आवास कैसे बनेगा. इस तरह की योजना में बिचौलियों के माध्यम से इसकी स्वीकृति तथा राशि की उठाव की चर्चा आम लोगों में रहती है. इस मामले में भी बिचौलियों की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है. प्रखंड में इसकी जांच की जाए तो दर्जनों ऐसे मामलें सामने आयेगी.  इसके पूर्व भी तत्कालीन विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने अमनौर में इंदिरा आवास योजना में अधिकारियों से लेकर बिचौलियों तक मिलीभगत कर राशि का बंदर बाट करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में इसकी जांच कराने की मांग की थी. जिसकी जांच में तत्कालिन प्रखंड विकास पदाधिकारी भी जांच के घेरे में है. इधर अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया इस तरह की बात सामने आती है तो उसकी जांच करायी जायेगी. तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.