सारण :परसा में सुलभ शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-नगर पंचायत परसा बजार की स्थापन के सात साल बाद बजार में शुलभ शौचालय निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू किया गया है।नगर पंचायत परसा बजार के दो स्थानों पर मॉडर्न शुलभ शौचालय की निर्माण के लिए सदन में मोहर लगा दिया गया है।जिससे बजार के स्थानीय दुकानदारो ग्रामीण समेत बजार आने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।वार्ड पार्षदों की बैठक में नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ सब्जी मंडी तथा मध्य बिद्यालय स्टेण्ड के समीप स्तिथ जर्जर पुराना शौचालय को तोड़ नये शीरे से मॉडर्न शुलभ शौचालय का निर्माण का गतिबिधि शुरू कर दिया गया है।नप मुख्यपार्षद सुमांती देवी तथा उपमुख्य पार्षद सत्येन्द्र राय ने बताया कि नगर पंचायत परसा बजार में शुलभ शौचालय की अति आवश्यकता को देखते हुए नप की सदन में सर्वसहमति से परसा सब्जी मंडी तथा पुराण शौचालय को मोर्डन शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।जिसके लिए सदन की बैठक में मुहर लगा दिया गया है।जल्द ही टेंडर प्रकाशित की तैयारी चल रही है।बहुत जल्द ही शुलभ शौचालय का लोगो को लाभ मिलने लगेगा।नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बजार के दो अलग अलग स्थानों पर 48 लाख की लगत से दो मोडर्न शुलभ शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होगा।जिसके लिए जल्द ही निबिदा प्रकाशित किया जायेगा।