•मोतिहारी: कोटवा बाजार से 15 कार्टून शराब बरामद

मोतिहारी: कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित बीएसएनएल टावर के समीप से पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 15 कार्टून में रखे 450 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।
जब्त शराब में 750 एमएल के 60 पीस, 375 एमएल के 96 पीस एवं 180 एमएल के 294 बोतल हरियाणा निर्मित शराब को जब्त किया है। पुलिस ने कारोबारी को चिन्हित करने का दावा किया है।
हालांकि उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कारोबारी के अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments