वामपंथी छात्र संगठन मिलकर लड़ेंगे जेपीयू छात्रसंघ चुनाव

छपरा
वाम छात्र (लेफ्ट) संगठन जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव छात्रहित में मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं।इस बात का निर्णय आज AISF,SFI,तथा AISA तीनों छात्र संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया।सलेमपुर स्थित मंजर रिजवी भवन,छपरा में सम्पन्न बैठक में जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन से अतिशीघ्र विवि छात्रसंघ प्रकृया,नियमावली,प्रकाशित करने तथा पारदशीॅ ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने की मांग की गई,इसके लिए संयुक्त प्रतिनिधिमंडल विवि प्रशासन से मिलेगा। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया है कि एआईएसएफ,एसएफआई तथा आईसा तीनों छात्र संगठन छात्रहित, विश्वविद्यालय की मनमानी के खिलाफ लगातार संयुक्त व स्वतंत्र संघर्ष करता रहा है और हमलोगों के संघर्षों का हीं नतिजा है कि चुनाव की घोषणा और परीक्षा फार्म भड़ने की प्रकृया शुरू हुई है। बेहतर शिक्षण व्यवस्था और छात्रहित में हमारा संघर्ष जारी रहेगा।छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज कर फासीवादी ताकतों और छात्र विरोधी नीतियों को ध्वस्त कर विवि एवं काॅलेजों को छात्र उपयोगी बनानें का काम करेंगे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से संयुक्त 15 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। एआईएसएफ के राहुल कुमार यादव,एसएफआई के शैलेन्द्र यादव,तथा आईसा के अनुज कुमार दास की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में AISF के विकाश गुप्ता,राजीव कुमार,अमित नयन,आन्नद सिंह,अनमोल कुमार,कुमार,प्रेमप्रकाश, कुमार बबलू, SFI के विकाश तिवारी,अर्जून सिंह,आलोक कुमार,सादाब अजहर मजहरी,सुरज पाण्डेय, AISA के अनिमेष शेखर,प्यारेलाल मांझी,राजेश कुमार सहित दर्जनों छात्र नेता शामिल थे।