*मधेपुरा:समीर देव एवं राजेंद्र यादव हत्याकांड में चार अभियुक्त गिरफ्तार*
*अमित कुमार पोद्दार”दैनिक खोज खबर”बखरी,बेगूसराय की रिपोर्ट*
बखरी मुखिया देवर एवं भाजपा नेता समीर देव हत्याकांड में एक नया मोड़ तब आया जब परिहारा निवासी सचिन पौदार के पुत्र चंदन पोदार एवं महेश्वर पोद्दार के पुत्र कन्हैया पोद्दार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र यादव की हत्या राकेश पोद्दार के कहने पर की दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी राजेंद्र यादव की हत्या स्थल से बरामद गमछा एवं मोबाइल के डिटेल से मिले सबूत के आधार पर हुई है वही मुख्य शूटर राकेश पौदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

दूसरी ओर समीर देव की हत्याकांड में राटन गांव निवासी पुनीत महतो के पुत्र चंदन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एवं पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है थाना अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चंदन की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। श्री सिंह ने बताया कि चंदन समीर देव हत्याकांड के आरोपी सौरव सिंह का मित्र है और उसकी गिरफ्तारी सौरव के मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर हुई है और हत्या के पहले हत्या के बाद भी दोनों एक दूसरे से लगातार मोबाइल पर संपर्क में रहते थे। मालूम हो कि रविवार की अगली सुबह भाजपा नेता समीर देव की हत्या गोलियों से भूनकर कर दी गई थी जिसमें एमएलसी सहित परिहारा निवासी सौरव सिंह सहित 8 लोगों को हत्या मामले में आरोपी बनाया गया है।




Recent Comments