सारण :दरियापुर में लाखों का गांजा बरामद
#सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट
दरियापुर
स्थानीय पुलिस द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर घेराबन्दी कर एक गाड़ी के तहखाने से लाखों रूपये के गाँजा को बरामद किया गया है।इस सम्बन्ध में डीएसपी सोनपुर पंकज कुमार शर्मा ने बताया की शुक्रवार की शाम स्थानीय थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना मिली की एक कमांडर जिप से गांजा ले जाया जा रहा है।जिसकी सुचना मुझे दी गयी।जिसके बाद आनन फानन में गश्ती पार्टी को सुचना दी गयी।इसके साथ थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय एवम् पुलिस बल के साथ दरिहरा बांध पर नजर आए कमांडर का पीछा किया गया।जिसके बाद पीछा कर रही पुलिस से घबरा कर बजहिया राम मन्दिर के समीप तश्कर गाड़ी छोर फरार हो गए।पुलिस द्वारा कमांडर जीप में बने तहखाने से 24 पॉकेट में बन्द 78 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।जिसका अनुमानित मूल्य 4 लाख रूपये बताया जा रहा है।जीप पर झारखण्ड का नम्बर प्लेट लगा हुआ है।जबकि गाड़ी में एक उड़ीसा का भी नम्बर प्लेट रखा हुआ था।जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की इसे किसी अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा ले जाया जा रहा था।।डीएसपी ने बताया की इस मामले में अमनौर थाना क्षेत्र के पैगा शेखपुरा निवासी बिनोद राय की संलिप्तता सामने आयी है।जिसकी जाँच की जा रही है।