सारण :धनौरा स्टेट बैंक के शाखा मे लूट मामले मे प्राथमिकी दर्ज , पुलिस जांच मे जुटी
#दिग्विजय सिंह बबलू 
डोरीगंज  -:
“””””””””””
अवतारनगर थानाक्षेत्र के धनौरा बाजार स्थित स्टेट बैक ग्राहक सेवा केन्द्र मे शुक्रवार की देर संध्या अपराधियो के द्वारा 1 लाख 84 हजार रूपये की लूट के मामले मे शनिवार को ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक चंदन कुमार के द्वारा अज्ञात अपराधियो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई  जिसमे संचालक के द्वारा कैश  के मिलान के दौरान हथियारो से लैस नकाबपोश अपराधियो के द्वारा 1 लाख 84 हजार रूपए लूट की बाते कही गई है वही सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस की जाँच  के दौरान कैश काउण्टर के निचले दराज मे रखे 1 लाख 46 हजार रूपए सुरक्षित पाए गए   संचालक के मुताबिक कैश काउण्टर का निचला दराज लाॅक कर  पहले दराज के रूपये का मिलान किया जा रहा था जिसके दौरान अपराधी आ धमके और कैश लूट की घटना को अंजाम दिया वही इस मामले मे कैश काउण्टर के निचले दराज मे 1 लाख 46 हजार रूपए अपराधियो की नजर से सुरक्षित बच जाना , पुलिस की जाँच को एक अलग मोड़ दे रही है   ।इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जाँच क्रम मे जिस कैश काउण्टर  के पहले दराज से 1 लाख 84 रूपये लूट की घटना बताई गई  उसी काउण्टर के निचले दराज मे 1 लाख 46 हजार रूपए सुरक्षित मिले जिसको लेकर पुलिस लूट की दो बिन्दूओ पर जाँच कर  रही है वही इस मामले मे स्थानीय सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लूट की इस घटना के दौरान धनौरा बाजार आम दिनो की तरह ही सामान्य था लोगो को इसकी जानकारी तब हुई जब दल बल के साथ बैक परिसर मे पहुँचे  पुलिसकर्मियो को देखा जिसके बाद बैक लूट की घटना लोगो के सामने आई  लोग यह भी मानते है कि इस ईलाके मे इस तरह की घटना पहले कभी नही हुई 
लोग बताते है कि इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर पुलिस दो लोगो को हिरासत मे भी ले गई थी जिनसे पूछताछ कर छोड़ दिया गया ।