“पढ़े के समाइआ मइया पढेही ना देहलु”- दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं नशा उन्मूलन के समर्थन में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाने को लेकर किया गया जन-जागृति कार्यक्रम
#सिवान सदर में 18 किमी तो बड़हरिया में 12 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला
#परवेज अख्तर
सिवान: दहेज प्रथा, बाल-विवाह एवं नशा उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को शहर के गांधी मैदान में सिवान सदर प्रखंड एवं बड़हरिया प्रखंड के जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों के साथ चेतना जन-जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर समाहर्ता सह लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी कुमार रामानुज के अध्यक्षता में हुआ तथा कार्यक्रम सदर प्रखंड के बीडीओ बसंत कुमार के सौजन्य से संपन्न हुआ।
बता दे कि सदर प्रखंड में 18 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जानी है इस बारे में बीडीओ बसंत कुमार ने बताया कि इसके लिए 18 सेक्टर बनाया गया है। हर दो सौ मीटर पर एक समंवयक रहेंगे। वही मानव श्रृंखला का मार्ग सिवान सदर प्रखंड में अशोका रेसीडेंसी से गोपालगंज सीमा नथुछाप गांव तक 8 किमी, दारोगा राय कॉलेज से श्यामपुर बाजार तक 7 किमी एवं सुदर्शन चौक से जियाय गांव तक 3 किमी लंबी श्रृंखला बनेगी।

इसके लिए व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार के लिए जीविका की दीदियों, सेविकाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक एवं प्रचार किया जा रहा है। वही बड़हरिया के बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बड़हरिया में 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके लिए 12 सेक्टर बनाया गया है। सिवान बड़हरिया मुख्य मार्ग पर यह श्रृंखला बनेगी। हर सेक्टर के लिव एक नोडल पदाधिकारी बनाएं गए है। इन्होंने बताया कि इसे उत्सव के तरह मनाया जा रहा है। इसके लिए तोरण द्वार भी बनाया जाएगा। मानव श्रृंखला में लगे सभी के हाथों में गुब्बारे होंगे। इन्होंने बताया कि इसकी तैयारी चरम पर है।
लगभग दो हजार जीविका दीदियों, सभी वार्ड सदस्य, पंच के सदस्यों के साथ बैठक कर ली गई है। ये अपने स्तर से भी प्रचार-प्रसार कर रहे है। इन्होंने बताया की गत वर्ष 21 जनवरी को शराबबंदी के लिए बनी मानव श्रृंखला में बड़हरिया के व्यवसायी वर्ग के लोग श्रृंखला में लगे लोगों को बिस्किट, नमकीन एवं अन्य खादय सामग्री बांटी गई थी। इसबार भी वे ऐसा करेंगे। शनिवार को जन-चेतना जागृति प्रशिक्षण के दौरान गांधी मैदान में सभी को इसे और अच्छे से सफल बनाने के लिए गुर सिखाया गया। इसमे जीविका की दीदियों के द्वारा अलग-अलग रणनीति बनाई गई है।
सिवान सदर प्रखंड के जियाय के जीविका दीदी शीला देवी ने एक गीत के माध्यम से इसे सफल बनाने को कहा। पढ़े के समाइआ मइया पढेही ना देलु गीत गा कर समाज मे शिक्षा के जन-जागृति फैलाने को कहा। इसमे वरीय पदाधिकारी ने बताय समेत सेक्टर पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारी उपस्थित थे।





Recent Comments