सारण :दिघवा-दुबौली की टीम ने कप पर कब्जा जमाया
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम 

इसुआपुर 
टी-20 चैलेंज ट्राफी केरवां के बैनर तले बेसिक स्कूल केरवां के क्रीड़ा मैदान में खेलाए गए क्रिकेट के फाइनल मैच में एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब दिघवा-दुबौली ने इसुआपुर क्रिकेट क्लब को 57 रनों के अंतर से हराकर कप पर कब्जा जमाया .स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बैटिंग तथा प्रखण्ड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने बॉलिंग कर खेल की शुरूआत की .इसके पूर्व विधायक ने टॉस उछाला .जिसे जीतकर दिघवा-दुबौली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन बनाई .जबकि जबाबी पारी खेलते हुए इसुआपुर की टीम 
165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई .मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विजेता टीम के मनीष बाबा को दिया गया .वहीं टूर्नामेंट के संयोजक स्थानीय बीडीसी पुनम देवी व उनके पति दीनदयाल राय ने विजेता टीम के कप्तान एजाज अली को साइकिल व मोबाईल देकर पुरस्कृत किया .एम्पायर टिन्कू काका व अलिउल्लाह थे .वहीं कमेन्टेटर मुन्ना यादव व मुन्ना खॉ थे .टूर्नामेंट के व्यवस्थापक अली अख्तर तथा सहयोगी दीपक राय ,मिन्टू कुमार ,विक्रम राय ,राजीव कुमार व राकेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया .