सिवान : बाइक के संतुलन बिगड़ने से युवक जख्मी,रेफर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर , सिवान 
सिसवन  (सीवान) 
 चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर रसुलपुर मुख्य मार्ग पर पट्रोल पंप के समिप बाइक सवार की संतुलन बिगड़ने से, बाइक बीस फिट निचे गढ़े में जा गीरी जिससे बाइक सवार की एक पैर टुट गया व बुरी तरह से जख्मी हो गया, वही आस-पास के लोगों ने घायल को सिसवन के रेफरल अस्पताल ले गये, जहा से तुरन्त पटना रेफर कर दिया गया. घायल के संबंध में   बताया जाता है की, घायल युवक छपरा के टाउन थाना के  नयी बजार के मधुसुदन प्रसाद के 18 वर्षि पुत्र अंकित कुमार है, वह पिकनिक मनाने छपरा से चैनपुर निवासी रामजी प्रसाद के यहा आ रहा था. तभी अचानक यह घटना घट गया.