Θ बेतिया – अनुराग चतुर्वेदी द्वारा सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति किया जागरूक

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 16 अप्रैल 2019 को विश्वव्यापी करोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए भारतीय आजाद मंच के जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक किया। भारतीय आजाद मंच के जिला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस लाइलाज महामारी है जिसके इलाज के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं बन पाया है.विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से सारी दुनिया देश व प्रदेश के लोग पीड़ित हैं.ऐसे विषम परिस्थितियों में नागरिकों को नोबेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के लिए उपाय बताना एवं देश व समाज हित में काम करना हम युवाओं का प्रथम कर्तव्य है॥

जिला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि लॉक डालने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हैंड पंप,किराना दुकान,तथा धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने और सुरक्षा के लिए उपाय कर लोगों को लॉक डालने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हमेशा मास्क उपयोग करने के बाद मांस को नष्ट कर देना आंख मुंह नाक को बार-बार ना छूने घर से बाहर ना निकले बार-बार खांसी होने के साथ तेज बुखार आने पर अस्पताल में अकेले जाकर जांच कराने एवं शासन प्रशासन के निर्देश का कड़ाई से पालन करने शहर या गांव में अन्य प्रांत या विदेश से आने वाले लोगों की तुरंत सूचना शासन प्रशासन को देने संबंधित अपील की। मौके पर,अंकित कुमार,आशीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




Recent Comments