परसागढ़ गैंगरेप : छपरा में ग्रामीणों व बच्चों का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
दैनिक खोज खबर डेस्क
सारण जिले के एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में हुवे बहुचर्चित गैंगरेप मामले में विद्यालय के बच्चों व परसागढ़ के ग्रामीणों ने छपरा शहर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुवे एसपी कार्यालय के समीप शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में प्रिन्सिपल को फंसाया जा रहा है और विद्यालय का नाम खराब करने के उद्देश्य से ऐसे आरोप लगाकर लोगो को फंसाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है जिससे कि सच सामने आ सके।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने खुद अपने बच्चों को न्यायालय में आत्मसमर्पण कराया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के प्रिंसिपल उदय कुमार उर्फ मुकुंद जी बेहद सज्जन व्यक्ति है उन्हें जानबूझकर मामले में फंसाया गया है।
आपको बता दे कि बीते 5 जुलाई को परसागढ़ के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में विद्यालय की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसमे छात्रा ने विद्यालय में दुष्कर्म करने का आरोप प्रिंसिपल समेत अन्य 18 लोगो पर लगाया था।
पुलिस इस मामले आरोपी प्रिंसिपल समेत 7 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 10 आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।




Recent Comments