सारण :ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष उठाया जीआर और फसल क्षतिपूर्ति का मुद्दासारण :ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष उठाया जीआर और फसल क्षतिपूर्ति का मुद्दा,सांसद बोले लापरवाही करने वाले पदाधिकारी नपेंगे
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया।02.02.2018
शुक्रवार को जब अंचल कार्यालय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुँचे तो ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष समस्यायों की झड़ी लगा दी।जिसमे विशेषकर फसल क्षतिपूर्ति और जीआर का मुद्दा छाया रहा।सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत के बहुत से लाभुकों का खाता नम्बर बैंक में गलत भेज दिया गया है।जिसे अंचल कार्यालय द्वरा तीन माह में भी नही सुधार कर भेजा गया।जिससे सैकड़ो लोग जीआर से अबतक वंचित है।मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय और सीओ दोनों शिथिल है।जिस कारण जीआर के समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह ने कहा कि अब तक पूरे प्रखण्ड में लगभग तीन हजार लोगों को जीआर नही मिला है।सांसद जब इस बाबत सीओ वीरेंद्र मोहन से पूछा तो सीओ ने कहा कि 26661 लोगो के खाते में जीआर भेज दिया गया है।जिसमे 440 लोगो के खाते ब्लॉक है जिस कारण राशि नही गयी है।जीआर और फसल क्षतिपूर्ति की समस्या को लेकर सांसद ने मोबाईल से सारण डीएम से बात किया।तो डीएम ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति में पर्याप्त रुपया है।डिमांड फेजवाईये।सांसद ने सीओ को निर्देश दिया कि जीआर और फसल क्षतिपूर्ति मिलने से जितने लोग वंचित है।उनका डिमांड जिला को भेजिए।रुपया मिलेगा और गरीबो को राशि दीजिए।सांसद ने कहा कि जो पदाधिकारी गरीबो के साथ खिलवाड़ करेंगे उनका काम नही करेंगे।या कार्य मे लापरवाही बरतेंगे।वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।पदाधिकारी अपने कार्य करने की शैली सुधार ले वरना, उन्हें करवाई के साथ जेल भी जाना पड़ेगा।किसी भी सूरत में सरकार वैसे पदाधिकारियो को नही छोड़ेगी जो सरकार की योजना समय पर गरीबो तक नही पहुँचाते है।या सरकारी लाभ या किसी काम के लिए गरीबो को आवश्यक परेशान करते है।