उर्मिला सत्यनारायण एजुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट परसा उतरी पंचायत में उद्घाटन किया गया।

सारण/ एकमा ।प्रखंड के परसा उतरी पंचयात में उर्मिला सत्यनारायण एजुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से बाल शिक्षण वार्ड नंबर 1 और 4 में डॉ शारदा देवी,डॉ ओम प्रकाश अमृत ने फिता काटकर उद्घाटन किया आंगनबाड़ी शिक्षिका सरोज देवी वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 4 में शिल्पी देवी ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमने आंगनबाड़ी केंद्र खोला है और बच्चों को बेहतर पालन पोषण और शिक्षा दिया जाए इसके लिए हम लोग हर संभव प्रयास करेंगे वहीं डॉ शारदा देवी ने कहा कि बच्चों को निशुल्क शिक्षा का व्यवस्था करना ही हमारा लक्ष्य है डॉ ओम प्रकाश अमृत ने कहा आंगनवाड़ी केंद्र बाल विकास और वृद्धि में सहायता प्रदान करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आंगनवाड़ी द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएँ हैं : अनुपूरक आहार, टीकाकरण स्वास्थय जाँच और आगे अस्पतालों को भेजना, स्वास्थय एवं पोषण शिक्षा तथा 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्व शिक्षा।
राष्ट्रीय सचिव विजय मिश्रा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश अमृत,सारण जिला अध्यक्ष डॉ शारदा देवी, माया गुप्ता ,सरिता देवी रमाकांत,डॉ अजय यादव ,राजवंशी सिंह,रेशमी पाण्ड्य ,उर्मिला देवी,सबनम ख़ातूम, रीमा कुमारी ,कान्ति देवी,संजय प्रसाद,पिंकी कुमारी, आदि।