सारण :तरैया में ज्वेलरी दुकानदार के बाइक डिक्की से आभूषण चोरी कर भाग रहे चोर को दुकानदारों ने खदेड़कर बैग छीना

तरैया:29अप्रैल 2018:
बाजार स्थित सोना -ज्वेलरी दुकानदार के बाइक के डिक्की से एक चोर आभूषण का बैग लेकर भाग रहा था की कुछ दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू किया।फिर दुकानदारों ने चोर को खदेड़ कर आभूषण का बैग छीन लिया किन्तु चोर भागने में सफल हो गया। दुकानदार मुरारी प्रसाद ने बताया कि वह रविवार को करीब सात बजे अपने दुकान से लाखो रुपये का आभूषण एक बैग में लेकर दुकान के सामने लगी अपने बाइक की डिकी में रखकर दुकान में ताला बन्द कर रहा था कि अचानक लगभग 20 वर्षीय एक युवक डिकी तोड़कर आभूषण का बैग लेकर भागने लगा तभी बगल के मेडिकल दुकानदार की नजर उस पर पड़ी और दुकानदार ने झपट कर बैग छीन लिया।फिर दुकानदारों ने शोर-मचाना शुरू किया।लोग चोर को खदेड़ रहे थे।तभी चोर भागते हुए दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।किन्तु पड़ोसी दुकानदारों की सतर्कता से आभूषण बच गया।लगभग 10 दिनों पूर्व एक ऐसे ही घटना मढौरा ज्वेलरी दुकान से हुआ था।