केंद्रीय कारागार मोतिहारी में सजा काट रहे तरैया के कैदी की पटना पीएमसीएच में मौत
तरैया(सारण):29.04.2018:
केंद्रीय कारागार मोतिहारी में पत्नी के हत्या की सजा काट रहे तरैया के कैदी की पटना पीएमसीच में उपचार के दौरान मौत हो गयी है।मृतक तरैया के शाहनेवाजपुर गाँव निवासी रामवृक्ष साह का 30 वर्षीय पुत्र अमित साह है।जो वर्ष 2011 में नशे की हालत में अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या करने के आरोप में छपरा जेल में बंद था।जिसे 20 वर्ष की सजा कोर्ट ने सुनाया था।जिसकी जेल में वह सजा भुगत रहा था।उकसा स्थानान्तरण छपरा मंडलकारा से मोतिहारी केंद्रीय करा में कर दिया गया था।जहाँ वह सजा काट रहा था।जेल में ही उसकी तबियत खराब हुई।जिसे मोतिहारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहाँ से उसका उपचार पटना पीएमसीच चल रहा था।जहाँ उसकी 28 अप्रैल की संध्या मौत हो गयी।जिसकी सूचना मृतक के परिजन को दी गयी है।मृतक का भाई संदीप साह शव को लेने पटना पीएमसीच रवाना हो गए है।




Recent Comments