रविवार को सीवान के दाता नगर में इण्डो गल्फ ट्रस्ट के इफ्तार में जुटेंगे हजारों लोग

🔴सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र स्थित हुसैनगंज प्रखंड के दाता नगर स्थित इण्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्यालय में रविवार 03 जून को एक विशाल इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है । आयोजन की सारी तैयारियां ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल के देखरेख किया जा रहा है ।

बता दे कि इण्डो गल्फ ट्रस्ट के द्वार आयोजित यह इफ्तार पुरे जिले में सामाजिक सद्भाव के चर्चित ही नहीं बल्कि जिले ग्रामीण अंचल में आयोजित होने वाला जिले का सबसे बड़ा इफ्तार है ।
बता दे कि ट्रस्ट के साथ समाज के सभी वर्गो के लोग जुड़े हुए है, जिसके कारण ट्रस्ट के इस आयोजन में जहां हजारों की संख्या में रोजेदार शामिल होते है वहीं काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक, राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी भी इफ्तार में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव का मिशाल प्रस्तुत करते है ।

ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने बताया कि इस वर्ष के इफ्तार में ग्रामीण अंचल सहित सीवान शहर से भी काफी लोग शामिल होने वाले है । उन्होंने कहा कि इस बार के आयोजन में ट्रस्ट के विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी जिले के कई सामाजिक व स्वैच्छिक संगठन के कार्यकर्ताओं की टोली भी आयोजन में बढ चढ़कर भाग ले रही है ।
वही ट्रस्ट के अध्यक्ष कुद्दुबुद्दिन अहमद , सलाहकार नवीन सिंह परमार, परवर आलम ने बताया कि इफ्तार की सारी तैयारी पुरी की जा चुकी है, और ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की टीम इफ्तार में शामिल होने वाले लोगो की स्वागत के लिए उत्सुक है ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम )




Recent Comments