सारण :इसुआपुर में झंडोतोलन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को खूब मोहा

इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव, थाना पर थानाध्यक्ष अरविंद पासवान , पीएचसी पर डॉ० विजय किशोर प्रसाद,पंचायत भवन आतानगर तथा ग्लोबल स्कूल पाठशाला पर मुखिया अनिता देवी, स्टेट बैंक शमकौरिया पर मैनेजर पुरषोत्तम सिंह, के०एस हाई स्कूल इसुआपुर पर रामचंद्र प्रसाद, राजकीय मध्य विद्यालय पर अमरनाथ प्रसाद, भारत गैस एजेंसी पर संचालिका श्व़ेता सिंह, जदयू कार्यालय पर छविनाथ सिंह, भाजपा कार्यालय पर शारदानंद सोनी, राजद कार्यालय पर नूरहसन अहमद, दलित बस्तियों में जिला पार्षद गीतासागर राम तथा महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट ने झंडोतोलन किया।