सारण :डोरीगंज मे एक बालू लदी नाव जप्त-
#”‘””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी घाट के सामने से नदी मे एक बालु लदी नाव को जप्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती के नेतृत्व मे बोट से की गयी छापेमारी के क्रम मे तिवारी घाट के सामने गंगा नदी से अवैध रुप से बालु लाद कर ले जा रहे एक नाव को जप्त किया गया है ।
मौके से पुलिस को देख चालक एवं मजदूर फरार हो गए ।
नाव को जप्त कर नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।