सारण :मुस्लिम छठ ब्रतियों के बीच मुखिया ने बितरीत किया छठ पूजा सामग्री 
—————————————————————
#माधोपुर मे पीढ़ी दर पीढ़ी मुस्लिम परिवार करते आ रहे छठ
——————————————————————#आस्था लाचारी पर पड़ती है भारी
—————————–

रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के माधोपुर गाँव में मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को मुस्लिम छठ ब्रतियों के बीच आर्थिक मदद के साथ छठ पूजन सामग्री का भी बितरण किया।मो0कसीमुद्दीन,हसमुद्दीन आदि परिवार के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी छठ ब्रत करते आ रहे हैं ।ब्रति सैरूल खातुन,दरूदन खातुन कहती हैं कि उनकी सास भी छठ ब्रत करती थी वहीं हम भी परंपरा को निभाते आ रहे हैं ।मुस्लिम ब्रतियों का कहना है कि छठी मईया में अपरम्पार शक्ति होने के कारण हमारे परिवार के अन्य लोग भी मनौती के रूप में छठ ब्रत करते आ रहे हैं ।

मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस मुस्लिम परिवार का कहना है कि कई बार हम आर्थिक रूप से लाचार हो जाते हैं परन्तु आस्था लाचारी पर भारी पड़ती है और कहीं न कहीं से मदद मिल ही जाती है।मुखिया द्वारा छठ पूजन सामग्री बितरण के अवसर पर शिक्षक प्रभुनाथ उपाध्याय, छोटू पाण्डेय, बिरला प्रसाद आदि थे।