प्राथमिक विद्यालय से 10 पॉकेट चावल की चोरी
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय से रात्रि में विद्यालय की खिड़की में लगे छड़ को तोड़कर कमरे में रखें गए चावल की पॉकेट की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा तरैया थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि विद्यालय के कमरे में लगे खिड़की का एक छड़ को तोड़कर उसमें रखे गए 10 पॉकेट चावल की चोरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर ली गई है। घटना की जानकारी मुझे अगले दिन सुबह में हुई, जब मैं विद्यालय पहुचा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments