सारण डेंगू से पीड़ित किशोर का उपचार के क्रम में पीएमसीएच में मौत
परसा:डेंगू बीमाड़ी से पीड़ित किशोर का उपचार के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो गया।युवक की मौत होने की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक थाना क्षेत्र के बांध बनकेरवा गाँव निवासी शेषनारायण साह का दस वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया गया है।घटना के सम्बन्ध में मृतक युवक के चाचा डॉ लव कुमार ने बताया कि डेंगू बीमारी से पीड़ित होने के बाद उपचार के लिए पीएमसीएच में गत तीन दिन पूर्व भर्ती कराया गया था।पीएमसीएच में उपचार चल रहा था।उपचार के क्रम में गुरुवार की दोपहर युवक की मौत हो गयी।मृतक सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था।घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।माता पिता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।गाँव में मातम का माहौल उत्पन हो गया है।




Recent Comments