पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के तुर्की पानापुर बाजार में आई एक तिलक समारोह से बाईक की चोरी कर ली गई। तुर्की पानापुर बाजार निवासी विक्रमा भगत के यहां तिलक समारोह था। इसी में शामिल होने के लिए रसौली गांव निवासी छोटेलाल चौरसिया आए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरो द्वारा उनकी बाईक चोरी कर ली गई। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। जिसके बाद से पुलिस छान बीन में जुटी हुई है।