शादी की नीयत से अपहृत युवती बरामद
#सुवास कुमार /पानापुर :
पानापुर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग युवती दो साल बाद गर्भवती अवस्था में धोबवल से बरामद हुई। वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र के धोबवल निवासी मीरा देवी ने अपनी 16 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी का अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी की नियत से अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज थाने में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि युवती बसहियां के प्रेमी के साथ अपने घर से भागी थी। अभी वह प्रेगनेंट है| बरामद युवती का न्यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज कराने के लिए भेजा जा रहा है।