बेतिया – नरकटियागंज-रक्सौल रेलखण्ड पर गाड़ियों का परिचालन बहुत जल्द

न्यूज इनपुट पश्चिम चंपारण वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:- नरकटियागंज अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड के सिकटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण विभागीय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जे.एन.लाल दास ने निरक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता देखकर सम्बद्ध पदाधिकारियों व संवेदक की खबर ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की सख्त हिदायत दिये, दास ने यह भी कहा कि अधिकारी और संवेदक पिकनिक मना रहे हैं जबकि उनका रक्तचाप बढ़ता जा रहा है, उच्चाधिकारी के आगमन की खबर पर लोग और प्रतिनिधि स्टेशन पहुँच गए, लेकिन उन लोगों ने अधिकारी से आदि ने ट्रेन  नरकटियागंज-रक्सौल रेलखण्ड पर परिचालन सम्बंधित प्रश्न किया जिसका जवाब रेल अधिकारी ने कार्य प्रगति पर है कहकर दिया. हालाकि उन्हों अगस्त में आई प्रलयंकारी बाढ़ को विलम्ब का कारण  बताया, उसके बाद उन्होंने कहा की वे लगातार देख-रेख अमान परिवर्तन कार्य पर निगाह रखे हुए हैं. जन प्रतिनिधियों के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ कार्य बचे हैं. जिन्हें अतिशीघ्र पूरा करा लेने के बाद परिचालन प्रारंभ हो जायेगा. उसके बाद उन्होंने स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन में पदाधिकारियों एवं संवेदक के साथ एक बैठक किया. वैसे अपुष्ट खबरों में यह बात छनकर सामने आई है कि जनवरी, फरवरी अधिकतम मार्च 2018 तक ट्रेनो के परिचालन की संभावना जताई गई हैं. विगत अगस्त महीने में आई प्रलयंकारी बाढ़ को लेकर मर्जदवा, गोखुला, नरकटियागंज के बीच चार नये पुलों का निर्माण हो रहा है, उसका कार्य प्रगति पर है. रेल अधिकारी ने कहा कि रेलवे का अधिकारी और कर्मचारी काफी परिश्रमी हैं और वे अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं. प्राकृतिक आपदा और विपदा यदि नहीं आई तो समय से ट्रेन परिचालन वित्तीय वर्ष 2017-18 में संभव है।