सामाजिक अनुभूति प्रशिक्षण शिविर 10 को शाहपुरा में 
मोनू नामदेव
शाहपुरा 6 अप्रेल । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अन्य सूचनाए संकलन करते हुए एक डेटाबेस तैयार कर आगे भिजवाएंगे। इसे लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह-संयोजक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में खान्या के बालाजी मंदिर परिसर में बैठक हुई।
बैठक में सामाजिक अनुभूति प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। नगर मंत्री सुमित पारीक ने बताया कि अनुभूति प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में आयोजित होगा प्रथम चरण में 10 अप्रेल को शाहपुरा में शिविर लगाया जायेगा जिसमें जिले के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
शिविर के अन्र्तगत युवा गांवों में जाकर लोगों की समस्या, उनके अनुभव से लेकर ऐज्युकेशन प्रोफेशन, पेयजल, सामाजिक, आर्थिक स्थिति, परिवहन के साधन, ग्रामीण वातावरण, जातिगत समरसता, बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, कन्या-भ्रूण हत्या आदि अन्य विषयों पर समस्याए, सूचनाओं का संकलन करेंगे।
बैठक में राहुल बोहरा, सुमित पारीक, सत्यनारायण बोहरा, प्रदीप शर्मा, आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें।




Recent Comments