मांझी विधायक विजयशंकर दुबे ने 28 लाख 200 की लागत से चार सामुदायिक भवन किया किया उद्घाटन
अमित कुमार, जलालपुर
न्याय के साथ विकास को भले ही आज सरकार जुमले की तरह इस्तेमाल कर रही है लेकिन मेरे लिये न्याय के साथ विकास करना पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें मांझी से कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने रविवार को मखन पूरा दलित बस्ती में सात लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मांझी की जनता ने मुझे अपने रखवाला के रूप में चुना है. मैं जुमलो पर विश्वास नही करता बल्कि विकास में विश्वास रखता हूं. उन्होंने बताया कल तक जिन गावों में सड़के नही थी आज उन्ही गांव में पक्की सड़के दिखने लगी हैं. अगर समाज को विकसित करना है तो सबसे पहले उसको आवागमन के मार्ग से जोड़ना होगा.

तभी उस गांव समाज का विकास हो सकता है .उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है पंचायत स्तर पर गरीब लोगो के घर के पास सामुदायिक भवन बने. सड़क, स्कूल, बिजली की समस्या को दुरुस्त करना भी मेरी प्राथमिकता है. आपदा से मिलने वाली राशि का जिक्र करते हुए कहा कि जो आपदा से मिलने वाली राशि आज तक नही मिल पा रही थी उनको आप तक लाने का काम मैंने किया. टड़वा गांव में युवक की बिजली से होने वाली मौत के बाद परिवार तक आपदा राशि को पहुचाने का काम मेरे द्वारा किया गया है. इस अवसर पर उन्होंने, मकनपुरा ,विष्णुपुरा, गम्हरिया तथा टड़वा दलित बस्ती में कुल 28 लाख 200 की लागत से चार सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया.




Recent Comments