कुआरी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का प्रथम बोनस वितरण समारोह का किया गया आयोजन
अमनौर/सारण: प्रखंड के कुआरी मेंं वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, पटना के बैनर तले कुआरी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का प्रथम बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर किसानों की सहभागिता बढाने पर बल दिया गया. समारोह में वर्ष 13-14 से 17-18 तक में कुल एक लाख पन्द्रह हजार चार सौ तीन रुपये का लाभांश एक सौ तीन किसानों के बीच वितरण किया गया.

इसके अलावा स्टील के बाल्टी, मवेशी की दवा एवं गरीब महिलाओं के बीच साडी बांटा गया. इस अवसर पर सारण जिले के प्रभारी पीआर मिश्र, एनके चौरसिया, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह, समिति के प्रवेक्षक बसंतमणी प्रभाकर, अध्यक्ष भुवन राय, सचिव संजय तिवारी, संतोष उपाध्याय, पिंटू तिवारी, संतरिषी तिवारी आदि सैकड़ों किसान शामिल थे.

Recent Comments