पचलख डीह गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
परसा(सारण) :विश्व और समाज कल्याण के उद्देश्य से प्रखंड के पचलख पंचायत के पचलख डीह गाँव में बुधवार को आगामी 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम को लेकर नन्द किशोर तिवारी के नेतृत्व में कलशयात्रा निकली गई।यज्ञ स्थल से हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ निकली गई कलशयात्रा पचलख बजार से होते हुए लालापुर शिवमंदिर परिसर पहुँची।जहाँ अचार्य के द्वारा बिधि बिधान के साथ मंत्रोउच्चारण के साथ कलश में जल भरी किया गया।जलभरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था लालापुर बजार गाँव तथा चैनपुर टोले होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची जहाँ राम नाम के जय घोष और बिधि बिधान के साथ आगामी 24 घंटे के लिए हरे राम हरे कृष्ण की अखंड मन्त्र जाप शुरू किया गया।जिससे गाँव का महौल भक्तिमय हो गया।कलशयात्रा में मुखिया हरेश्वर सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह जगलाल शर्मा श्री भगवन शर्मा जय प्रकाश शर्मा श्री पति शर्मा चंदा शर्मा अनीता शर्मा रीमा शर्मा पूनम देवी रेखा देवी रेखा देवी निभा कुमारी सोनम कुमारी वंशी शर्मा ललन सहनी समेत महिला पुरुष किशोर किशोरी सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।




Recent Comments