सारण जिले की हर समस्या का समाधान करेगा युवाओं का नया संगठन

शहर में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छपरा: रविवार को शहर के उत्तरी दहियावां स्थित समाजसेवी अजय सिंह के आवासीय परिसर में सारण युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से आये सैकड़ो युवाओं के साथ बैठक आयोजित कर जिले की तमाम समस्याओं खासकर युवाओं की समस्याओं के निदान आदि पर विचार मंथन किया गया। संवाद में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में जिले भर के युवाओं को इकट्ठा कर युवा संगठन का निर्माण तथा नामकरण किया जाएगा। यह संगठन जिले भर में आम लोगों की समस्या, युवाओं की समस्या के साथ साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि में लोगों की मदद करेगा।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अजय सिंह ने बताया कि आज फ्रेंडशिप डे के अवसर पर संवाद करने का मुख्य उद्देश्य सारण के युवाओं को एकजुट करना है। इसमें जिला स्तर पर युवाओं के एक क्रांतिकारी संगठन का निर्माण किया जाएगा। इसमें सामाजिक स्तर पर आम जनता के हो रहे कथित तौर पर शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी व उन्हें युवाओं द्वारा हर सम्भव मदद पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही संगठन द्वारा गरीब बेटियों के लिए सामुहिक विवाह गरीब छात्रों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना, स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ कराना आदि कार्य किया जाएगा।

युवाओं के साथ हो रहा है छल: अजय सिंह

सारण युवा संवाद में युवाओं के साथ साथ अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि सालों से राजनीतिक पार्टियां सारण जिले के युवाओं का जरूरत के हिसाब से उपयोग कर उनके साथ छल कर रही हैं। चुनावो में सबसे ज्यादा मेहनत युवा साथी करते हैं इसके बावजूद समस्याओं से जूझ रहे युवा साथियों की मदद के लिए कोई आगे नही आता। युवाओं के सामने शिक्षा, बेरोजगारी आदि बड़ी बड़ी समस्याये है। इन सब को दूर करने के लिए युवाओं को एकजुट होना पड़ेगा व अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। संवाद को सम्बोधित करते हुए मनोज सिंह में कहा कि अजय सिंह के नेतृत्व में युवा संवाद के माध्यम से युवाओं में जन जागृति लाने के लिए जीतोड़ मेहनत किया जा रहा है। इस कड़ी मे मैं भाई अजय सिंह के साथ 20 सालों से हूँ आगे की लड़ाई में मेरी अजय सिंह के लिए अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। युवाओं का संगठन ही  सारण जिले की हर समस्या का निदान करेगा। छात्र नेता माही सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न संवाद को सन्तोष सिंह,धीरज सिंह ने भी आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर राज सिंह, सुमित सिंह, छोटू सिंह, नवीन सिंह, राहुल सिंह, संजीव सिंह, रिंटू सिंह, बिट्टू सिंह, अंकुर सेमल, शैलेश सिंघानिया, चन्दन, लम्बू सिंह आदि मौजूद थे।