
सारण :जलालपुर की टीम ने एक विकेट से मैच जीता
सूबे के कला संस्कृतिएवं युवा विभाग के मंत्री ने किया उद्घाटन
——–
विकाश कु की रिपोर्ट
——–
नगरा (सारण)
खैरा पंचायत के रामपुर कला गांव में यादव क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल मैच में हरेराम टोला बनाम जलालपुर के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि कला संस्कृतिएवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय व युवराज सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एक गेंद को खेल कर किया। जिसमें खेल मंत्री बैटिंग किया व मढ़ौरा विधायक विकेट कीपर बने, तो युवराज सुधीर सिंह बॉलिंग किया। जिसमें मंत्री ने विकेट कीपर के ऊपर से चार रन मार कर मैंच शुरुआत किया। मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि खेल से बच्चों का भविष्य निखरेगा आदि बातें कहे साथ ही उन्होंने मंत्री से मढ़ौरा व नगरा प्रखण्ड में स्टेडियम की मांग किया।
कला-संस्कृतिएवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा है कि बिहार के क्रिकेटरों का सितारा भी जल्द चमकेगा। वही मढ़ौरा विधायक मांग पर उन्होंने कहा आप जमीन का अधिग्रहण कराई और मैं स्टेडियम बनाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा छपरा में भी इंटरनेशलन स्टेडियम बनाने का उन्होंने अपने संबोधन में कहा साथ ही हर प्रखण्ड में एक स्टडियम बनाने की भी बात कही। इस अनूठे फाइनल मैच में जलालपुर टीम ने चैंपियन का ट्राफी हासिल किया। फाइनल मैच में जलालपुर की टीम ने हरेराम टोला की टीम को एक विकेट से पराजित कर दिया। जलालपुर के प्रेम कुमार को मैन आफ तथा मैन आफ दी सीरीज राहुल कुमार को साईकिल का पुरस्कार दिया गया तथा बेस्ट बैसमैन मनीष कुमार तथा बेस्ट बॉलर सरफराज खा को दिया गया। वही फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरेराम टोला की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस रोमांच मैच के जबाब में जलालपुर की एक विकेट से यह मैच जीत लिया। वही जलालपुर की विजेता टीम को टॉफी दे समान्नित किया। इस मौके आयोजनकर्ता पूर्व मुखिया जनकदेव यादव उर्फ मालिक राय, पुलिस राय, दिनेश सिंह, आलोक कुमार, संदेश कुमार, अभिषेक कुमार आदि कई प्रमुख लोग सहित सैंकड़ो क्रिकेट प्रेमी भी शामिल हुए।




Recent Comments