पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
*हरिवाटिका से शिव मंदिर रोड को PCC में सवेंदक द्वारा मनमानी का चित्र ।*

संवेदक द्वारा मनमर्जी काम का होना जब मन कर रहा तब काम हो रहा जब मन कर रहा तब नही हो रहा । लगभग 20 दिन से पुराना PCC रोड को उखड़ा गया किन्तु अभी तक काम पूरा नही हो सका । जो काम हुआ है उस रोड पर एक बूँद पानी भी नही डाला गया है और संवेदक के आदमी से इस बात की शिकायत करने पर धमकी भी मिल रहा रहा की अपने काम से काम रखो । हालांकि इस रोड में कोई बोलने या पूछने वाला भी नही है जो खोजने पूछने वाले थे अब वे सब सेट हो चुके है ।
प्रशासन और नगरपालिका भी मौन धारण किये हुए है ।
पानी के आभाव में PCC जगह जगह से फट रहा है लेकिन शिकायत का सब प्रयास व्यर्थ है ।
पिछले PCC की तरह शायद यह रोड भी साल डेल साल चल जाये तो गनीमत ।
कितने दुर्भाग्य की बात है जो टैक्स भरता है उसे कुछ पूछने के अधिकार से बंचित रखा जाता है और जिसका समाज और राष्ट्र निर्माण में कोई भूमिका नही और जो आगे पीछे करते हैं वे सर्वोपरि हैं ।