सारण :ई शक्ति एनिमेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत एसएचजी के महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया।01.02.2018
प्रखण्ड के वाई. डी. बी.एस कॉलेज परिसर में ई शक्ति एनिमेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत जीविका एवम एसएचजी समूह की महिलाओं को डीजीटलिकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।नावार्ड द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत जिले के ग्यारह हजार एसएचजी समूह की महिलाओं को डिजिटल करना है।ट्रेनर नावार्ड के डीडीएम अनीश कुमार ने बताया कि प्रखंडवार एसएचजी और जीविका को प्रशिक्षण देना है।ये प्रशिक्षित समूह तीन स्तरों पर कार्य करेगा।पहला फिजिकल डाटा संग्रह,दूसरा वेब साइट डाटा और तीसरा एनिमेटर को संस्था के तरफ से फॉर जी मोबाइल दिया जाएगा।सभी एसएचजी और जीविका का डाटा ऑन लाइन होगा।इसके लिए ब्लॉक वाइज एनिमेटर नियुक्त किये जायेंगे।जो सभी का डाटा डिजिटल करेंगे।प्रशिक्षण में जीविका के सीएम तथा एसएचजी के महिलाओं ने भाग लिया।इंस्च्युत ह्यूमेन डेवलपमेंट वेलफेयर केयर के सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक वर्षो तक चलेगा।अगर समूह का प्रदर्शन बेहतर रहा तो तीन वर्षों तक भी चलेगा।प्रशिक्षण के मौके पर अशोक पाठक,अवधेश कुमार,रामनाथ राम,प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार,भोलू पाठक,धनेश्वर सिंह आदि सहित जीविका के सीएम एवम एसएचजी समूह की महिलाए उपस्थित थी।




Recent Comments