सारण :जनवितरण प्रणाली में धांधली बरते जाने के खिलाफ भूख हड़ताल बैठे समाजसेवी को एसडीओ ने जूस पिला कर अनशन तुड़वाया

अमनौर /सारण

जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा राशन किरासन वितरण में धांधली बरते जाने तथा आवाज उठाने पर झूठा आरोप लगाने को लेकर भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के अध्यक्ष द्वारा शुरू किए गए अनिश्चित कालीन भुख हड़ताल के दुसरे दिन मढौरा एसडीओ ने जुस पिलाकर अनशन तुड़वाया . शनिवार को अमनौर बस स्टैंड स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल के पास आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय, बीडीओ वैभव कुमार, सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच जनवितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ी की जांच करने का आश्वासन दिया तथा डीलरों द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताया. मढौरा एसडीओ ने कहा कि अमनौर में जनवितरण में मिल रही गड़बड़ी की शिकायत की जांच करायी जा रही है.

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा. काफी मान- मनौवल तथा अविलंब जांच किए जाने की आश्वासन के बाद अनशनकारी डॉ अनिल प्रसाद को जूस पिलाया गया. वहीं मौके पर सरकारी चिकित्सक को बुला कर उनका स्वास्थ्य चेकअप भी कराया गया. वहीं बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए एसडीओ ने अनशनकारी डॉ अनिल प्रसाद को अपने सरकारी गाड़ी से अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां अनशनकारी डॉ अनिल प्रसाद ने बताया कि किसी भी कीमत पर गरीबों के लिए आवाज उठाता रहुगा. जनवितरण प्रणाली में चल रहे अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को जबतक जड़ से खत्म नहीं कर देता तबतक मेरी लडाई जारी रहेगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी,मनन सिंह, नवीन पुरी, राम नरेश त्यागी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.