तरैया 06.05.2020
तरैया रेफरल अस्पताल के कोरोना नियंत्रण कक्ष में 45 वे दिन दूसरे राज्यों से आये 05 प्रवासियों का थर्मल जाँच किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि किसी मे भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं पाये गये है।रेफरल अस्पताल के कोरोना नियंत्रण कक्ष में 45 दिनों में अब तक 679 लोगों का मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्क्रिनिग किया गया है।सभी लोगों को होम क्वारेन्टीन में रखा गया था।जिसमें से लगभग आधे से अधिक लोगों का होम क्वारेंटीन 14 दिन पूर्ण हो चुका है।




Recent Comments