सारण :छात्र संगठन आर एस ए ने संघ चुनाव मे विश्वविद्यालय कुलपति पर साजिश रचने का लगया आरोप
छपरा
आर एस ए के राजेंद्र महाविद्यालय प्रभारी अभिषेक यादव उर्फ सोनू राय ने कहा कि राजेंद्र महाविद्यालय में चुनाव में हार जाने के डर से संगठन के लोकप्रियता से घबराकर स्थानीय सांसद एवं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति लोकतंत्र के प्रथम पाठशाला की हत्या करते हुए एक घिनौनी साजिश रचते हुए नामांकन रद्द करने की योजना बना ली है अगर ऐसा ही कुलपति को करना था तो चुनाव कराने इतना ढोल पीटने का क्या मतलब उन्हीं लोगों को बुलाकर सर्टिफिकेट दे देते। इतिहास इन इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा कुलपति महोदय 19 फरवरी तक आप को जितना साजिश करना है कर लीजिए याद रखिएगा पूर्व कुलपति जिस तरह भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त हुए उसी तरह आपको भी संगठन भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करवाएगी महाविद्यालय के नेता गौतम राय ने कहा लड़ाई के डर से गुंडे एक विचार परिवार के कल नामांकन में लाए गए थे छात्रों का चुनाव है जो छात्र नहीं है वह नामांकन में आखिर क्या करने गए थे पूरे भाजपा के सारे पदाधिकारी महाविद्यालयों में गुंडागर्दी के नंगा नाच नाच रहे थे तब भी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रों को धमकाकर आप अपने पक्ष में नहीं कर पाय जयप्रकाश विश्वविद्यालय का छात्र स्वाभिमानी ईमानदार है भ्रष्टाचारियों के साथ देने वाले संगठन के साथ किसी भी कीमत पर किसी भी स्थिति पर किसी भी दबाव में झुक नहीं सकता है हिम्मत हिम्मत है तो नामांकन रद्द ना कराकर चुनाव करा लें स्थिति स्पष्ट हो जाएगी इस घिनौनी हरकत कि हम घोर निंदा करते हैं।