
स्थापना दिवस को लेकर भाजपा एकमा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
———–
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
———-
रसूलपुर /एकमा –
स्थानीय अनुरागी ब्रह्म स्थित धर्मशाला में मंगलवार को एकमा पश्चिमी मंडल के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ।बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर बिस्तृत चर्चा करते हुए आगामी 06 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस पर बुथ स्तर पर झंडोतोलन करने व 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेड़कर की जयंती प्रत्येक गाँव में मनाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना, सुदामा तिवारी, जितेन्द्र सिंह, बिकास सिंह पिकु, प्रकाश सिंह पून्नु,शैलेन्द्र सिंह, भुट्टु सोनी ,रबि कुँअर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments