सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के शिवबचन सिंह चौक एनएच 19 पर सोमवार के तेज रफ्तार से आ रही एक चार चक्के के वाहन चालक ने साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर के स्वर्गीय शिवम राय के पुत्र जयनाथ राय के रूप में पहचान हुई। वहीं वाहन चालक मौके के फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस घटना की जानकारी परिजनों के मिलते ही मृतक के परिजन रोते विलखते घटनास्थल पर पहुंचा । इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि वाहन चालक ने ठोकर मार कर एक साइकिल सवार को मौत की नींद सुला दी है. मृतक शिकारपुर के स्वर्गीय शिवम राय के पुत्र 50 से 55 वर्षीय करीब जयनाथ राय के रूप में पहचान हुई है.शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकारपुर गांव के राजदेव राय ने बताया कि मृतक जनार्थी राय उर्फ जयनाथ राय जो हाजीपुर से मजदूरी कर हमलोग साइकिल से घर लौट रहे थे । इसी बीच वाहन चालक ने ठोकर मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो-रो के बुरा हाल है।