सारण :चार अपराधी गिरफ्तार , चोरी की तीन बाइक भी बरामद

छपरा
जनता बाजार थाना क्षेत्र से वाहन जांच के दौरान हरपुर कोठी ब्रह्म स्थान के पास से दो मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
जनता बाजार पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद भी किया है साथ ही मोटर साइकिल चोरी के दौरान प्रयोग किया जाने वाला मास्टर की,एक बड़ा चाकू सहित तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने छपरा स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटना बढ़ गई थी जिसके लिए जिले के सभी थानों को वाहन जांच करने का दिशा निर्देश दिया गया था जिसमें जनता बाजार थाने की पुलिस ने वाहन जांच लगाया गया था जिसमें सफलता मिली है।
वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को चोरी की 3 बाइक बरामद की है साथ ही वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों की भी गिरफ्तारी हुई है।
इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधी जिनमें मनोरंजन राय उर्फ बिठल राय,हरिकिशोर प्रसाद,रवि कुमार साह और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस के जांच के क्रम में पता चला है कि गिरफ्तार मनोरंजन राय, हरिकिशोर प्रसाद का आपराधिक इतिहास रहा है।




Recent Comments