सारण :महाजी के अग्नि पीड़ितों को मिली सहायता राशि
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर अंचलान्तर्गत महाजी गांव के नौ 9 अग्नि पीड़ितों को तथा मौना लाल बाजार ब्रह्मपुर के एक एक अग्नि पीड़ित को चेक से सहाय राशि अंचलाधिकारी छपरा सदर विजय कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गयी।
इस क्रम मे अग्नि पीड़ित देव कुमार साह,जय कुमार साह,राम कुमार साह,दिनेश साह ,निर्मल साह, राधिका कुँवर, पंचम ठाकुर,अमीर ठाकुर, देवकलो देवी, जय पाल चौधरी , बबलू कंजर, कलावती देवी है को 9800 – 9800 रु का चेक प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया उमेश राय एवं अंचल नाजिर उपस्थित थे ।
ज्ञात हो की दो माह पुर्व हुई अगलगी की घटना मे इन पीड़ितों के घर सहित सभी समान जल कर राख हो गए थे ।




Recent Comments