गोवा में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका मनोहर पार्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री नियुक्त

अतुलकश्यप दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:
-गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर पार्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उनसे कहा है कि शपथ लेने के बाद 15 दिन के अंदर बहुमत साबित करें।

भाजपा खेमे की ओर से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को मुख्यमंत्री बनाने की शुरू हुई कसरत के बाद दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के साथ जाने के संकेत दे दिए। तीन-तीन विधायकों वाली एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) और गोवा फारवर्ड पार्टी ने भी पर्रीकर के मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में भाजपा का समर्थन करने का एलान कर दिया।

 जबकि तीसरे निर्दलीय विधायक ने पहले ही भाजपा के साथ जाने की घोषणा कर दी थी। इस तरह इन सभी विधायकों को मिलाकर भाजपा को समर्थन देने वाले विधायकों का आंकड़ा 22 पहुंच रहा है जो बहुमत के लिए जरूरी 21 की संख्या से एक ज्यादा है। उसके बाद ही पर्रीकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलकर औपचारिक दावा पेश कर दिया था।
न्यूज स्रोत से खबर पढें ….. 


विज्ञापन:-“ब्रह्मर्षि ट्रक रेंटल सर्विस” द्वारा बालू और छरी की आपूर्ति सस्ते दामो पर किया जाता है. 
संपर्क सूत्र:- अमित कुमार बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार Call 9801952119 (सम्पर्क करने का समय सुबह 7.30 से शाम 7.30)