
कल्याणपुर पूर्वी चंपारण: डोली देवी बनी मुखिया संध की अध्यक्ष
कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण: प्रखंड के वृंदावन मौल पर मुखिया संध की बैठक बुधवार को अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में संध द्वारा सिसवा सोब पंचायत की मुखिया डोली देवी को मुखिया संध के अध्यक्ष के रुप मे चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पटना पंचायत के मुखिया विपिन सिहं तथा कोषाध्यक्ष बबीता देवी को चुना गया। उक्त चयन मुखिया संध द्वारा सर्वसम्मती से किया गया है।चयन के उपरांत संघ के द्वारा बैंक में एक खाता खोलने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मुखिया किरण देवी, पारस ठाकुर, मधुमाला देवी, मीनाक्षी सिहं, तेतरीदेवी, रंजीत कुमार, नितेश कुमार सिहं, मीना देवी ,पन्ना देवी, राजीव रंजन, चन्द्रवती देवी, निलू देवी, पिंकी देवी, बंमशकर जयसवाल, जेपी अस्थाना, मनीष कुमार सिहं, मुन्ना कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
⏭न्यूज स्रोत:R_News.




Recent Comments