सीवान पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या और लुट मामले के आरोपित 5 अपराधी गिरफ्तार

सीवान
पुलिस ने पांच अपराधियों को धनौती थाना क्षेत्र अन्तर्गत महंथ गोस्वामी महाविधालय के पीछे खाली मैदान से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सीवान पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द झा ने प्रेस वार्ता कर दी। ये गिरफ्तार पांचो अपराधी धनौती ओपी थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी बेचु भगत के पुत्र तारकेश्वर सिंह उर्फ बिट्‌टु सिंह उर्फ भिखु सिंह, अब्दुल गफार के पुत्र लड्‌डन मियां उर्फ रहमत अली, लकड़ी नवीगंज ओ0पी0 के मगही गांव निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र विकास कुमार, दिलेश्वर प्रसाद के पुत्र धन्नु कुमार और आंदर थाना के सुल्तानपुर निवासी जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी हैदर अली के पुत्र ईरशाद अंसारी बताये जाते है। इन सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल, 4 जिन्दा गोली, 2 माेटर साईकिल, 04 मोबाईल, 07 सिमकार्ड, बीस हजार रूपये नगद भी बरामद किये है। एस पी ने बताया कि एक महीने में जिलें के विभिन्न थानों में हुए लुट, हत्या के मामले में ये सभी नामजद आरोपी थें। बता दें कि पिछले वर्ष 19 दिसम्बर को हुसैनगंज थाना के मड़कन में हुए सीवान जेल के कक्षपाल वशिन्द्र दत्त हत्या मामले मे तारकेश्वर सिंह उर्फ बिट्‌टु सिंह नामजद अभियुक्त था। वहीं जीबी नगर के व्यवसायी से लुट कांड को तारकेश्वर सिंह, लड्‌डन मियां, और ईरशाद अंसारी ने इस घटना को अंजाम दिया था। सीवान एस पी नवीन चन्द झा ने बताया कि जिलें मे पिछले एक माह में हुए लुट, हत्या में इन के गिरोह का हाथ था, पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी जिसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। एसपी ने बताया की इन पांचो अपराधियों का एक गिरोह है, गिरोह के बाकी सदस्यांे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और गिरोह के बाकी अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसटीएफ को गुप्त सुचना मिली की कुछ अपराधी अपराध करने की नियत से इकट्‌ठा हो रहे है। एसटीएफ और जिला पुलिस के सहयोग से बिट्‌टु सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर बाकी 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके लिए सहायक पुलिस अधिक्षक कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, धनौती थानाध्यक्ष निरज कुमार, एवं नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत दुबे टीम का गठन किया गया था।