सरकार किसानो का क़र्ज़ माफ़ कर उनको दे मान-सम्मान ः छाबड़ा
आज़ाद नेब
जयपुर 15 जून। देश प्रदेश की सरकार एक और तो बड़े-बड़े दावे करती है कि वो किसान हितैषी है और इनको ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित करती है तो वो देश का किसान है सरकार को किसानो का क़र्ज़ माफ़ करना चाहिए और किसानों की फसल का उचित समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिये ।
   संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि आज प्रदेश की सरकार शराब हितैषी बनी बैठी है जबकी सरकार को किसान हितैषी बनना चाहिये आज प्रदेश का अन्नदाता दुखी और प्रताड़ित है, सरकार को तुरंत किसान का कर्जा माफ़ करना चाहिये और किसान को सिंचाई के लिए लाइट फ्री देनी चाहिये क्योंकि देश के कई राज्यो में किसान को लाईट फ्री है तो राजस्थान में क्यों नहीं? किसान की फसल का उचित समर्थन मूल्य जारी करे नहीं तो जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन भी किसान आंदोलन में शरीक होगा ।